रात होते ही गुल हो जाती है बिजली! चील्ह में ट्रांसफार्मर की खराबी से लोग परेशान, गर्मी में बढ़ी मुश्किलें

मिर्जापुरि के चील्ह में बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। थाना परिसर का ट्रांसफार्मर बार-बार खराब होने के साथ रात में अघोषित कटौती के आरोप भी सामने आए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 September 2026, 1:26 PM IST

Mirzapur: जिले के चील्ह थाना परिसर में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर लगातार खराब होने से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से थाना परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में अघोषित बिजली कटौती के कारण उन्हें घंटों अंधेरे में रहना पड़ता है।

ग्रामीणों के मुताबिक, शाम होते ही कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और पूरी रात परेशानी बनी रहती है। इससे गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है।

शाम होते ही बिजली गुल होने का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि चील्ह पावर हाउस से रात के समय लगातार बिजली कटौती की जा रही है। जब इस संबंध में पावर हाउस के कर्मचारियों से जानकारी ली गई तो कथित तौर पर बताया गया कि कटौती औराई पावर हाउस की ओर से की जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने सवाल खड़ा है कि आखिर बिजली कटौती की समस्या का जिम्मेदार कौन है और इसका स्थायी समाधान कब होगा। लोगों का कहना है कि लगातार बिजली गुल रहने से घरों के साथ-साथ सार्वजनिक सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

ये भी पढ़ें- 12वीं की छात्रा के साथ ऐसा क्या हुआ, जो मौत को लगाया गले, क्लासमेट समेत 4 पर जब हुई FIR तो खुला School Bullying का राज

नलकूप और जलापूर्ति पर भी पड़ रहा असर

बिजली कटौती का असर सिर्फ रोशनी और पंखे-कूलर तक सीमित नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली नहीं रहने से क्षेत्र के नलकूप और जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो जाती है। इसका सीधा असर पानी की उपलब्धता पर पड़ता है। भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी की समस्या एक साथ खड़ी होने से आम लोगों के सामने मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। थाना परिसर में भी बिजली संकट के कारण पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण ब्रह्मदेव दुबे, सुरेश कुमार और मनोज कुमार का आरोप है कि रात में लगातार हो रही कटौती से मुख्यमंत्री के निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देशों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- भगवान के मंदिर को भी नहीं छोड़ा! कानपुर देहात में चोरों ने तोड़ा ताला, मंदिर पहुंची पुजारिन तो रह गई दंग

अस्थायी मरम्मत से नहीं बन रही बात

स्थानीय निवासियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद विभाग की ओर से कई बार अस्थायी मरम्मत कर दी जाती है। कुछ दिनों तक व्यवस्था ठीक रहती है, लेकिन इसके बाद समस्या दोबारा खड़ी हो जाती है। ग्रामीणों की मांग है कि पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए और उसकी जगह पर्याप्त क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। इसके साथ ही रात में होने वाली अघोषित कटौती को तत्काल रोकने की मांग की गई है।

Location :  Mirzapur

Published :  13 September 2026, 1:26 PM IST