
मनरेगा पार्क बना ‘शोपीस’
Maharajganj: जनपद महराजगंज के धानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले रामपुर ग्राम सभा में लाखों रुपये की लागत से निर्मित मनरेगा पार्क आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। विकास के नाम पर बनाए गए इस पार्क की हालत ऐसी हो चुकी है कि यह ग्रामीणों के लिए उपयोगी स्थान बनने के बजाय केवल एक ‘शोपीस’ बनकर रह गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस पार्क का निर्माण करीब चार साल पहले कराया गया था, लेकिन तब से लेकर अब तक इसमें किसी प्रकार का रखरखाव या विकास कार्य नहीं किया गया। पार्क में न तो फूल-पौधे लगाए गए और न ही बच्चों के खेलने के लिए कोई झूले या अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। परिणामस्वरूप, यह पार्क आज वीरान पड़ा हुआ है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये खर्च कर केवल औपचारिकता निभाई गई और कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। पार्क में जगह-जगह बड़ी-बड़ी घास उग आई है, जिससे यह और भी बदहाल नजर आता है। न तो सफाई की व्यवस्था है और न ही कोई देखरेख करने वाला।
Maharajganj News: महराजगंज में PWD का बड़ा भ्रष्टाचार, ग्रामीणों का जोरदार विरोध; की ये मांग
गांव के लोगों का कहना है कि कई बार इस संबंध में ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। लोगों का आरोप है कि विकास कार्यों के नाम पर केवल कागजों में योजनाएं पूरी कर ली जाती हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है।
Maharajganj News: महराजगंज में PWD का बड़ा भ्रष्टाचार, ग्रामीणों का जोरदार विरोध; की ये मांग
पार्क की दुर्दशा के कारण यहां न तो बच्चे खेलने आते हैं और न ही ग्रामीण टहलने के लिए। जो पार्क लोगों के मनोरंजन और स्वास्थ्य के लिए बनाया गया था, वही अब उपेक्षा का प्रतीक बन चुका है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और पार्क को जल्द से जल्द विकसित कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि यह वास्तव में लोगों के काम आ सके।
Location : Maharajganj
Published : 19 March 2026, 6:02 PM IST
Topics : Maharajganj News MNREGA Park RAMPUR UP News UP Police