हिंदी
महराजगंज में गैस के लिए मारामारी (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: जनपद के नौतनवा तहसील में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने गैस वितरण में भारी अनियमितता और कालाबाजारी का आरोप लगाया है। गैस की किल्लत और वितरण को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समाजवादी पार्टी से सोनौली नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी बैजू यादव ने किया।।
नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को इस बाबत जानकारी दी और कथित गैस एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की।
महराजगंज में गैस की कालाबाजारी को लेकर व्यापारियों ने लगाए ये बड़े आरोप#Maharajganj #NautanwaTehsil #LPGCrisis #TradeDelegation #MaharajganjNews pic.twitter.com/zPQi0t5aa4
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 6, 2026
नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि सलौनी में गैस एजेंसी द्वारा घपला किया जा रहा है। फरवरी माह में बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है। गैस एजेंसी में जाने पर उनके कर्मियों द्वारा उनको धमकाया जा रहा है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि नगर पंचायत के प्रत्येक क्षेत्र में गैस सुचारू रूप से चालू की जाए। बुकिंग के हिसाब से सभी को गैस दी जाए।
सनौली की पीड़ित उपभोक्ता ने कहा कि तीन महीने से उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। गैस भी बुक नहीं होती। उसने बताया कि तीन दिन तक कतार में लगने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिली। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
उपभोक्ताओं ने बताया कि नौतनवा में गैस एजेंसियों से क्षेत्र के कई लोग जुड़े हैं। वे लोग महीने भर से गाड़ी आने का इंतजार कर रहे है। बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
इस मौके पर उ. प्र प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उर्फ़ बबलू सिंह, समाजवादी पार्टी नौतनवा के विधानसभा बिक्रम यादव, सिद्धार्थनगर वार्ड नंबर 8 के सभासद राधेश्याम यादव जानकी नगर वार्ड नंबर 10 के सभासद राजकुमार नायक राजू पटवा पशुपति वर्मा शैलेश कुमार, प्रदीप कुमार राव,नीरज गुप्ता, गंगा प्रजापति एवं नगर के वरिष्ठ गणमान्य माननीय सम्मानित व्यापारी बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं मौजूद थे।
Location : Maharajganj
Published : 6 April 2026, 3:02 PM IST