हिंदी
कोल्हुई बाजार (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: महराजगंज जिले के कोल्हुई कस्बे में इन दिनों पुलिस की सख्ती चर्चा का विषय बनी हुई है। खासकर दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट निकलने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शाम होते ही बाजार और मुख्य मार्गों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ जाती है, जिससे आम लोग खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस सिर्फ बिना हेलमेट के घूमने वालों के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है। बावजूद उसके लोगों में गुस्सा है और कहना है कि हम स्थानीय लोग हैं, इसलिए हमारा चालान ना काटा जाए।
पुलिस की चेकिंग से लोग परेशान
लोगों का कहना है कि उनका घर कस्बे में है। इसलिए बिना हेलमेट के बाहर बाइक-स्कूटी पर घूमने जाते हैं। इस पर पुलिस अपने कार्य और ड्यूटी की भूमिका निभाते हुए चालान काट देती है। जिसकी वजह से लोगों में गुस्सा है।
लोगों की मांग क्या है?
लोगों की मांग है कि कुछ दूरी पर घूमने पर पुलिस उनका चालान ना काटे। लोगों की मांग है कि उनको राहत ही जाए। यह भी मांग है कि सिर्फ चेतावनी देकर लोगों को माफ कर दिया जाए।
महराजगंज को मिले आधा दर्जन नए न्यायिक अधिकारी
पुलिस का क्या कहना है?
वहीं इस मामले में कोल्हुई सीओ का कहना है कि पुलिस अपने कर्तव्य का पालन कर रही है। दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट के घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 6 April 2026, 1:08 PM IST