हिंदी
बदायूं में व्यापारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Badaun: जनपद में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की खामियों को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर की खामियों को लेकर व्यापारियों ने स्थानीय बाजार में सांकेतिक स्मार्ट मीटर की होली जलाकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 9 सूत्रीय मांगपत्र अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर को प्रेषित किया।
इस संदर्भ में अधीक्षण अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है। इसकी रिपोर्ट आ जाने पर उपभोक्ताओं को विश्वास में लेकर ही अग्रिम कारवाही की जाएगी साथ पूर्व में लगे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को रियायत भी दी जा रही है तब जाकर व्यापारियों आक्रोश कम हुआ।
प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि स्मार्ट मीटर योजना सुविधा नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन चुकी है। जिस तकनीक को पारदर्शिता और सुविधा के नाम पर लागू किया गया था, वही आज आम जनता के लिए आर्थिक और मानसिक बोझ बन गई है। उन्होंने कहा कि बगैर जानकारी के टारगेट के चलते जल्दबाजी से खामियों के साथ स्मार्ट मीटर लगा दिए गए जो अब जी के जंजाल बन गए हैं।
अधीक्षण अभियंता से बात करते व्यापारी
जिला अध्यक्ष उद्योग मंच सर्वेश गुप्ता ने कहा कि प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता को समाप्त कर प्रीपेड मीटर उपभोक्ता की स्वीकृति के आधार पर लगाई जाए ,प्रीपेड मीटर लगाए जाते समय प्रीपेड मीटर के संचालन से संबंधित मैन्युअल उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाए । प्रीपेड मीटर की 5 साल की गारंटी उपभोक्ता को उपलब्ध कराई जाए तथा उसका गारंटी कार्ड मीटर लगाते समय उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाए।
जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने कहा कि प्रीपेड मीटर लगाए जाते समय ही उपभोक्ता के मोबाइल में प्रीपेड मीटर का ऐप डाउनलोड किये जाने की व्यवस्था की जाये। सीलिंग सर्टिफिकेट उपभोक्ता को मौके पर दिए जाएं तथा उन्हें मीटर बदलते समय हाथों-हाथ ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
बदायूं में दिनदहाड़े गोलीकांड से हड़कंप, जमीन विवाद में युवक जिंदगी-मौत से जूझ रहा
जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा ने बताया कि प्रीपेड मीटर तेज चलने की शिकायतों के लिए एक स्वतंत्र लैब की स्थापना की जाए जिसमें उपभोक्ता अपने मीटर की जांच कर सके और उसे लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर बिलिंग मैं सुधार किया जाए तथा लगाए जाने वाले प्रीपेड मिटरो को लैब में जांच करने के उपरांत उपभोक्ता के यहां लगाया जाए
संजीव आहूजा ने बताया कि नए विद्युत कनेक्शन को जारी करते समय एस्टीमेट के नाम पर भारी अनियमित की जा रही है। पोर्टल पर कनेक्शन अप्लाई होने के बाद उपभोक्ता को कार्यालय बुलाए जाने की व्यवस्था समाप्त की जाए जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।
बदायूं में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना , विनय गुप्ता, हाजी राशिद सैफी, अमित वैश्य, संजीव आहूजा, दीपक वर्मा, प्रमोद गुप्ता ,नरेश वर्मा, जावेद खान, सर्वत हमीद खान, राकेश गुप्ता , विशाल गुप्ता , अंशु वैश्य, राजकुमार यादव, निखिल गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश गुप्ता भल्लू, कुलदीप वैश्य , नितिन गुप्ता, रिम्पी पहवा, राजू गुप्ता, सुरेंद्र नानक, आदि भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Location : Badaun
Published : 23 April 2026, 8:40 PM IST