मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया अपडेट: आज से कोर्ट में होने जा रहा यह काम, मुस्कान और साहिल के अंतिम दिन!

मेरठ के बहुचर्चित मामले में आज से अदालत में अहम प्रक्रिया दोबारा शुरू हो रही है। लंबे इंतजार के बाद होने वाली इस कार्रवाई के बाद आगे की कानूनी दिशा तय हो सकती है। आखिर आज कोर्ट में ऐसा क्या होने वाला है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं?

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 29 June 2026, 10:43 AM IST

Meerut: मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में सोमवार यानी आज से जिला जज की अदालत में अंतिम बहस दोबारा शुरू होगी। 22 गवाहों की गवाही पूरी होने के बाद अब दोनों पक्ष अपने अंतिम तर्क रखेंगे। बहस पूरी होने के बाद अदालत फैसला सुरक्षित रख सकती है और जुलाई के मध्य तक निर्णय आने की संभावना जताई जा रही है।

10 दिन बाद जिला जज की अदालत में फिर होगी सुनवाई

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में सोमवार से एक बार फिर जिला जज की अदालत में अंतिम बहस शुरू हो रही है। अदालत में अवकाश के चलते पिछले 10 दिनों से सुनवाई रुकी हुई थी। अब मामले की फाइनल जिरह दोबारा शुरू होगी। इस बहुचर्चित हत्याकांड पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत का फैसला आने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Meerut News: 11 करोड़ रुपये के लोन मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मेरठ के गुदड़ी बाजार में चार घंटे चली जांच

सरकारी पक्ष रख रहा है अपने तर्क

फिलहाल अदालत में सरकारी अधिवक्ता (डीजीसी फौजदारी) केके चौबे अभियोजन पक्ष की ओर से अंतिम बहस कर रहे हैं। उनके बाद सौरभ के परिवार की ओर से नियुक्त निजी अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह अदालत के सामने अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे। अभियोजन पक्ष का प्रयास होगा कि उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपना पक्ष मजबूती से रखा जाए।

बचाव पक्ष भी रखेगा अपना पक्ष

अभियोजन की बहस पूरी होने के बाद आरोपी मुस्कान और साहिल की ओर से अधिवक्ता रेखा जैन अदालत में बचाव पक्ष की दलीलें पेश करेंगी। दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत मामले पर विचार करेगी। इसके बाद जिला जज इस चर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाएंगे।

22 गवाहों की गवाही हो चुकी पूरी

इस मामले में अब तक कुल 22 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। सभी गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अब मुकदमा अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अदालत में अब केवल अंतिम बहस की प्रक्रिया बाकी है, जिसके बाद निर्णय सुनाया जाएगा।

Meerut News: पुलिस और बदमाशों के बीच दो मुठभेड़, इनामी गैंगस्टर वसीम कुरैशी और मुनीर गिरफ्तार

जुलाई के मध्य तक आ सकता है फैसला

कानूनी प्रक्रिया के मौजूदा चरण को देखते हुए माना जा रहा है कि अदालत जुलाई के मध्य तक इस मामले में फैसला सुना सकती है। हालांकि फैसला कब सुनाया जाएगा, इसका अंतिम निर्णय अदालत की कार्यवाही और बहस पूरी होने के बाद ही तय होगा।

Location :  Meerut

Published :  29 June 2026, 10:43 AM IST