ललिता गौतम हत्याकांड: मेरठ में न्याय की आवाज उठाने वालों को एसएसपी ने मारे थप्पड़, वेस्ट यूपी में बढ़ा तनाव

मेरठ में बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन हुआ। गेट बंद होने से भड़के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। एसएसपी द्वारा थप्पड़ मारने के आरोप के बाद मेरठ और वेस्ट यूपी में तनाव बढ़ गया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 July 2026, 8:29 AM IST

Meerut: बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर मेरठ में माहौल अब तनावपूर्व हो गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट (जिला मुख्यालय) पहुंचे और ललिता गौतम को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वो लोग डीएम को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन मुख्य गेट बंद कर दिया गया।

इसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। करीब तीन घंटे तक चले इस धरने को खत्म करने के लिए पुलिस ने लाठी का इस्तेमाल किया। यहां तक एसएसपी ने भी प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारे। जिसकी वजह से अब मेरठ और वेस्ट यूपी में तनाव बढ़ गया है।

ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन फिर क्यों भड़के लोग?

छात्रा ललिता गौतम की हत्या के विरोध में आयोजित दलित महापंचायत में कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान, दलित समाज के प्रतिनिधि और कई सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को पहले ज्ञापन देने की अनुमति थी, लेकिन कई जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से भीड़ बढ़ गई। इसके बाद कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सड़क खाली कर वहीं ज्ञापन देने का आग्रह किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

क्या आपने नहीं देखा मेरठ में Live Accident का यह वाला खौफनाक वीडियो? हुई ऑन द स्पॉट मौत

एसएसपी हुए उग्र, मारे थप्पड़

करीब शाम 4:00 चार बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने धरना समाप्त कराने के लिए लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों को एसएसपी ने थप्पड़ मारे। इसकी तमात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस का कहना है कि सड़क जाम होने से आम लोगों को परेशानी हो रही थी, इसलिए प्रदर्शन समाप्त कराया गया। मौके से 50 से 60 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनमें से करीब 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। कुछ लोगों पर पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उनके खिलाफ नए मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।

गाजियाबाद से गायब युवक की लाश मेरठ हाईवे पर मिली, शरीर पर चोट के निशान… आखिर किसने और क्यों की हत्या?

क्या है ललिता गौतम हत्याकांड?

आपको बता दें कि बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ललिता गौतम 15 मई को परीक्षा देने निकली थीं और 17 मई को उनका शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाए।

Location :  Meerut

Published :  9 July 2026, 8:29 AM IST