
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Meerut: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना उस समय हुई जब किशोरी घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता बाजार गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक घर में घुस आया और उसने किशोरी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।
पीड़िता ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन भीड़ को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना से डरी सहमी किशोरी ने तुरंत अपने परिजनों को फोन कर पूरी जानकारी दी।
Sitamarhi: एंबुलेंस कर्मी स्ट्रेचर पर छोड़ हुआ फरार, इलाज के अभाव में वृद्ध की मौत
परिजन घर पहुंचे और किशोरी को लेकर सीधे कंकरखेड़ा थाने पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अर्पित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश भी दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
बरेली में IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़! शराब कारोबारी गिरफ्तार, करोड़ों का हवाला कनेक्शन उजागर
घटना के बाद इलाके के लोगों में भी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में डर का माहौल पैदा करती हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिया गया है।
Location : Meerut
Published : 14 May 2026, 8:25 AM IST