Mass Suicide in UP: मथुरा में परिवार के 5 लोगों ने की खुदकुश; पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिलने से हड़कंप

मथुरा के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कमरे में दूध के गिलास मिलने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 10 February 2026, 11:29 AM IST

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव एक कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मरने वालों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। शुरुआत में, मामला सामूहिक आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में हुई। मरने वालों की पहचान मनीष, उसकी पत्नी सीमा, बेटे प्रतीक और दो बेटियों हनी और प्राची के रूप में हुई है। घटना का पता तब चला जब सुबह देर तक परिवार के किसी सदस्य ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

आपसी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: बलिया में युवक को मारी गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा खोला और कमरे में दाखिल हुई। अंदर पांचों के शव मिले। पुलिस को शवों के पास दूध से भरे गिलास भी मिले, जिससे शक है कि उन्होंने कोई जहरीली चीज पी ली थी। हालांकि, अभी तक किसी सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने मौके से जुटाए ये सबूत

घटना की सूचना मिलते ही, फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और मौके से सबूत इकट्ठा किए गए। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

Gorakhpur News: जनता दरबार में एसएसपी का एक्शन मोड, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

भाई ने कहा- परिवार ने की आत्महत्या

मनीष के भाई जयकिशन ने दावा किया है कि मनीष ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि परिवार कुछ समय से तनाव में था, हालांकि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी साफ नहीं है। पुलिस परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और गांव वालों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि परिवार पर कोई मानसिक, आर्थिक या सामाजिक दबाव तो नहीं था। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Location : 
  • Mathura

Published : 
  • 10 February 2026, 11:29 AM IST