हिंदी
एटा में शराब के ठेके की केंटीन में लगी भीषण आग
Etah: जनपद के कोतवाली नगर में शनिवार रात को शराब के ठेके की केंटीन में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। इस घटना में कैंटीन में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
घटना कोतवाली नगर के आगरा रोड स्थित चुंगी की है।
एटा: शार्ट सर्किट से शराब के ठेके की केंटीन मे लगी भीषण आग
➡️फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशकक्त के बाद आग पर पाया काबू
➡️केंटीन के अंदर था बाइक सहित अन्य सामान
➡️कोतवाली नगर के आगरा रोड स्थित चुंगी की घटना#Etah #FireBreaksOut #LiquorShop #ShortCircuit pic.twitter.com/Nlz0ipl1Ii— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 22, 2026
जानकारी के अनुसार केंटीन के अंदर बाइक सहित कई सामान रखा था। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Etah
Published : 22 March 2026, 9:37 AM IST
Topics : etah etah news Fire breaks out Liquor Shop Canteen