शादी के 4 साल बाद जूली की फांसी पर लटकी मिली लाश, पुलिस ने कहा- अब पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बोंदरी में 30 वर्षीय विवाहिता जूली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह उसने कमरे में फांसी लगा ली...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 24 September 2026, 9:47 PM IST

Budaun News: कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बोंदरी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने महिला को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कादरचौक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

करीब साढ़े चार साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, गांव बोंदरी निवासी शिवराज पुत्र ओमपाल की शादी करीब साढ़े चार साल पहले दिल्ली के नांगलोई निवासी वाल्मीकि की 30 वर्षीय बेटी जूली के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के समय शिवराज दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता था। शादी के बाद भी वह दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता रहा और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जूली अपने पति और परिवार के साथ रह रही थी।

सुबह कमरे में फंदे पर मिली विवाहिता

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे जूली ने अपने मकान के एक कमरे में फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कादरचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मौत की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जूली ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस परिवार के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है। विवाहिता की मौत के पीछे कोई पारिवारिक विवाद, व्यक्तिगत कारण या अन्य वजह थी या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Location :  Budaun

Published :  24 September 2026, 9:47 PM IST