उत्तर प्रदेश। Netflix की वेब सीरीज़ “घूसखोर पंडित” को लेकर जिले में विवाद गहराता जा रहा है। ब्राह्मण समाज की कथित मानहानि के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय ने सीरीज़ के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता मनोज बाजपेई के विरुद्ध औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

अधिवक्ता ने दर्ज कराई शिकायत
Maharajganj: उत्तर प्रदेश। Netflix पर प्रसारित वेब सीरीज़ “घूसखोर पंडित” को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ब्राह्मण समाज की कथित मानहानि के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय ने सीरीज़ के निर्माताओं, निर्देशक और अभिनेता मनोज बाजपेई के विरुद्ध औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
04 फरवरी 2026 को ई-मेल के माध्यम से यह शिकायत पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, पुलिस अधीक्षक महराजगंज, मुख्यमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तथा DIG गोरखपुर परिक्षेत्र सहित कई उच्च अधिकारियों को भेजी गई।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वेब सीरीज़ में ब्राह्मण समाज को अपमानजनक और नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे पूरे समुदाय की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताया है।
उन्होंने सीरीज़ के निर्माता रितेश शाह, निर्देशक नीरज पांडेय और अभिनेता मनोज बाजपेई के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री पर रोक लगाने और स्पष्ट दिशा-निर्देश लागू करने की भी अपील की गई है।
अधिवक्ता पांडेय ने कहा कि रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समाज की गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संविधान की मर्यादाओं के भीतर होनी चाहिए।”