राहुल गांधी के कार्यक्रम पर बड़ा यू-टर्न! रद्द हुई मंजूरी वापस, अजय राय के दांव से बदला पूरा खेल

प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले रद्द हुई अनुमति को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन के बाद वापस ले लिया गया है। केपी ट्रस्ट ने शर्तों के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 7 August 2026, 7:12 AM IST

Prayagraj : जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चल रहा सियासी सस्पेंस अब खत्म हो गया है। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पहले जहां मंजूरी रद्द होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था, वहीं अब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के एक लिखित आश्वासन के बाद पूरा मामला पलट गया है। केपी ट्रस्ट ने अपना पिछला निरस्तीकरण आदेश वापस लेते हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम को शर्तों के साथ हरी झंडी दे दी है। इस फैसले के बाद कांग्रेस खेमे में राहत है और कार्यक्रम को लेकर तैयारियां फिर तेज हो गई हैं।

अजय राय के वचन पत्र के बाद बदला फैसला

राहुल गांधी का यह कार्यक्रम 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होना है। कार्यक्रम की अनुमति को लेकर पिछले कुछ दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। पहले केपी ट्रस्ट की ओर से अनुमति रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी।

प्रयागराज में राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ को हरी झंडी, कांग्रेस ने किया बड़ा वादा

मामले को सुलझाने के लिए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केपी ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह को एक औपचारिक पत्र और अंडरटेकिंग सौंपा। इसमें उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मैदान और परिसर की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिया।

मैदान को नुकसान हुआ तो कांग्रेस भरेगी भरपाई

अजय राय ने अपने पत्र में कहा है कि कार्यक्रम के लिए खेल मैदान के उतने ही हिस्से का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे छात्रों की खेल गतिविधियों पर कोई असर न पड़े। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह का नुकसान होने पर कांग्रेस कमेटी उसकी मरम्मत और भरपाई कराएगी।

इसके अलावा कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम किसी व्यावसायिक उद्देश्य से आयोजित नहीं किया जा रहा है और सभी नियमों का पालन किया जाएगा।

हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करने का भरोसा

कांग्रेस की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट और अन्य न्यायालयों के सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। स्कूल और खेल परिसर का उपयोग तय नियमों के अनुसार ही किया जाएगा।

Location :  Prayagraj

Published :  7 August 2026, 6:18 AM IST