
धर्मांतरण का मामला
Muzaffarnagar : जिले के भोपा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव से उठा एक विवाद अब बड़ा सियासी और सामाजिक मुद्दा बनता जा रहा है। कथित जबरन धर्मांतरण के आरोपों ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। मामला सामने आते ही हिंदू संगठनों में गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते मामला एसपी देहात तक पहुंच गया। गांव से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक अब इस केस को लेकर हलचल तेज हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि सीकरी गांव के एक युवक को 100 रुपये का लालच देकर दबाव और धमकी के जरिए धर्म परिवर्तन कराया गया। आरोप यह भी है कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिससे मामला और ज्यादा तूल पकड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है।
इस मामले को लेकर क्रांति सेना हिंदू संगठन और हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारी एसपी देहात से मिलने पहुंचे। क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी और जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने आरोप लगाया कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित साजिश हो सकती है। उनका कहना है कि युवक पर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर उसे सोशल मीडिया पर फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई।
Video Story: बराबरी की हिस्सेदारी पर अड़ी महिलाएं, मुजफ्फरनगर में 50% आरक्षण की मांग ने पकड़ा जोर
हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने भी इस पूरे मामले पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि युवक को नमाज पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। यह एक बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिनकी भी गहराई से जांच होनी चाहिए।
इस पूरे मामले पर एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने कहा है कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच कर रही है। उन्होंने साफ किया कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा जबरन या धोखे से धर्म परिवर्तन कराया गया है। यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Location : muzaffarnagar
Published : 21 April 2026, 5:11 PM IST