दिल्ली से आए युवक को मैनपुरी पुलिस ने फर्जी तरीके से भेजा जेल! पीड़ित ने SP ऑफिस जानकर Video में सुनाई दर्दभरी आपबीती

मैनपुरी के कुर्रा थाना थाना क्षेत्र में युवक को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने एसपी से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 9 February 2026, 1:15 PM IST
google-preferred

Mainpuri: जिले के कुर्रा थाना थाना क्षेत्र से पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने युवक को झूठे मुकदमे में फंसाकर पहले हिरासत में लिया, फिर मारपीट कर जेल भेज दिया। पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना-पत्र सौंपा है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा तेज है और परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

रात में हिरासत और मारपीट का आरोप

शिकायतकर्ता शिवकांत सिंह ने बताया कि उनके भाई अर्जुन सिंह को 1 फरवरी की रात करीब 2 बजकर 35 मिनट पर कुर्रा थाना पुलिस बिना किसी ठोस कारण के घर से उठाकर थाने ले गई। आरोप है कि थाने में युवक के साथ मारपीट की गई। परिजनों का कहना है कि जब वे जानकारी लेने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया और फोटो-वीडियो बनाने पर कार्रवाई की धमकी दी।

इश्क या रंजिश? Valentine Week के दूसरे दिन कॉलेज में लड़की का मर्डर, वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली से उड़ाया

जबरन मेडिकल और जेल भेजने का दावा

परिवार का आरोप है कि अगले दिन पुलिस ने अर्जुन सिंह का जबरन मेडिकल परीक्षण कराकर उसे जेल भेज दिया। युवक के खिलाफ धारा 173(4) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि वह पहले से एक अन्य मामले में जमानत पर चल रहा था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह कार्रवाई पुरानी रंजिश के चलते साजिशन की गई है।

सीसीटीवी जांच की मांग

शिकायत में कहा गया है कि थाने के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो सकती है। परिवार ने मांग की है कि फुटेज की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो।

गंगा एक्सप्रेसवे बना मौत का रास्ता: सड़क घायलों से मिले विधायक मनोज पांडे, कांग्रेस ने मांगा इतना मुआवजा

जांच का आश्वासन, न्याय की उम्मीद

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है। वहीं पीड़ित परिवार उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठा है। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है कि आरोप सही साबित होते हैं या नहीं।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 9 February 2026, 1:15 PM IST

Advertisement
Advertisement