
बरनाहल में दर्दनाक हादसा (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Mainpuri: जिले के थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव अढूपुर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कर्ज और पारिवारिक तनाव से परेशान किसान दंपति ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं।
Mainpuri News: क्लिनिक में इंजेक्शन के बाद महिला की मौत, झोलाछाप इलाज या गंभीर लापरवाही ?
मृतक किसान संतोष कुमार (लगभग 60 वर्ष) ने करीब 15 वर्ष पहले भूमि विकास बैंक से भैंस खरीदने के लिए 60 हजार रुपये का ऋण लिया था। समय के साथ ब्याज बढ़कर यह राशि करीब 2.64 लाख रुपये हो गई। हाल ही में बैंक द्वारा आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई शुरू की गई थी, जिससे परिवार पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा था और घर में आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी।
Mainpuri: बरनाहल क्षेत्र के गांव अढूपुर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कर्ज और पारिवारिक तनाव से परेशान किसान दंपति ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, पुलिस भी मौके पर है। #Mainpurinews #farmersuicidecase #debtpressure… pic.twitter.com/LFKsEcmJZp
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 27, 2026
शनिवार को संतोष कुमार अपनी पत्नी राधा देवी को दवा दिलाने के बहाने घर से निकले थे। बताया गया कि घर से करीब तीन किलोमीटर दूर भदौल मार्ग पर दोनों ने सल्फास का सेवन कर लिया। घटना के बाद संतोष कुमार ने अपने भतीजे को फोन कर इसकी जानकारी भी दी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
Mainpuri News: हथियार लहराते युवकों का VIDEO वायरल… पुलिस जांच में जुटी
परिजन दोनों को तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, घटना स्थल पर संतोष कुमार कुछ समय के लिए होश में आए थे और उन्होंने सीने में जलन की शिकायत भी की थी, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाज लागाया जा सकता है।
Location : Mainpuri
Published : 27 April 2026, 9:45 AM IST
Topics : debt pressure farmer suicide case mainpuri news Police Investigation Uttar Pradesh crime news