
ट्रेलर ट्रक से डीजल चोरी फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में बीते शनिवार रात्रि ट्रेलर ट्रक से डीजल चोरी करते वक़्त एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ बंधक बना लिया था,जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच कारवाई को लेकर बहसबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।
ग्रामीण आरोपी के अन्य साथियों को पकड़ने की मांग करने लगे, वीडियो में गाड़ी मालिक अपने ट्रक से लगातार डीजल चोरी होने की बात पर कारवाई न होने की बात कर रहा।
ट्रक से कुछ लोग डीजल चोरी कर रहे
पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के देवपुर निवासी सुनील चौरसिया के ट्रेलर ट्रक का ड्राइवर अजय बीते शनिवार की शाम को ट्रक पंचायत भवन पर खड़ी करके खाना खाने चला गया। देर रात्रि वो ट्रक लेकर महोबा जाने के लिए घर से निकला तो उसके ट्रक से कुछ लोग डीजल चोरी कर रहे थे।
ग्रामीणों ने धर दबोचा
ड्राइवर के अनुसार ,चारपहिया वाहन से कई लोग थे, ड्राइवर के विरोध करने पर उक्त लोग मारने पिटने लगे, मौके से डायल 112 की पुलिस गुजर आती देख आरोपी भाग निकले उसमें से एक आरोपी को ग्रामीणों ने धर दबोचा।
लाइसेंस कब मिलेगा साहब? 8 महीने से भटक रहे 18 हजार लोग, RTO से लेकर लखनऊ तक मामला अटका
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
मौके पर ग्रामीण आरोपी पर कारवाई को लेकर पुलिस से मांग करने लगे। जिसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।गाड़ी मालिक सुनील के अनुसार उसके ट्रक से पिछले कई सालों से डीजल चोरी की घटना हो रही है। इस घटना में ट्रक ड्राइवर के अनुसार उक्त लोगों ने उसे बुरी तरह मारा -पीटा और उसके पास रखे नगदी भी छीन कर फरार हो गए।
Kanpur: हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में बिना कपड़ों के मिला अधजला शव! हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
गिरफ्तार कर विधिक कारवाई
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा मु अ सं 126/2026 धारा 303(2),317(2) पंजीकृत करते हुए चोरी की डीजल के साथ एक अभियुक्त करन पुत्र सीताराम को गिरफ्तार कर विधिक कारवाई कर न्यायालय भेजा है।
Location : Maharajganj
Published : 19 May 2026, 3:06 PM IST
Topics : crime news Latest News Maharajganj News UP News