
संदिग्ध हालात में ग्राम विकास अधिकारी की मौत (Img: DN)
Maharajganj: जनपद के नौतनवा ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अमरेंद्र पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अमरेंद्र पटेल, जो जयप्रकाश नगर के निवासी थे, बुधवार को किसी आवश्यक कार्य से गोरखपुर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी अचानक संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
महराजगंज: सदर विकासखंड में नई जिम्मेदारी, रामदरस चौधरी बने बीडीओ
अमरेंद्र पटेल की मौत खबर सुनते ही उनके जानने वाले की घर पर आना जाना लगा हुआ है।
Location : Maharajganj
Published : 23 April 2026, 7:59 AM IST