महराजगंज में वन विभाग की कार्रवाई से तस्करों के छूटे पसीने

महराजगंज जनपद के फरेंदा रेंज क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन लकड़ी से लदे एक डीसीएम वाहन को पकड़ लिया है। यह कार्रवाई नियमित गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान की गई, जिसमें वाहन में भारी मात्रा में सागौन के बोटे पाए गए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 May 2026, 2:29 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जिले के फरेंदा रेंज क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक डीसीएम वाहन को पकड़ लिया, जिसमें भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी लदी हुई थी। यह कार्रवाई उस समय की गई जब वन विभाग की टीम नियमित गश्त और चेकिंग अभियान पर थी।

संदिग्ध वाहन की जांच

09 मई की रात से वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे छितही चौराहे के पास संदिग्ध हालत में डीसीएम वाहन संख्या UP 74 AT 2956 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सागौन के बोटे बड़ी मात्रा में लदे पाए गए।

दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई

वन विभाग के अधिकारियों ने चालक से लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध अनुमति पत्र और अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई भी संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने तुरंत वाहन को कब्जे में लेकर फरेंदा रेंज परिसर में पहुंचा दिया।

Maharajganj News : कोल्हुई और लक्ष्मीपुर क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

वाहन सीज और कानूनी कार्रवाई शुरू

वन विभाग ने वाहन को सीज कर भारतीय वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

Maharajganj News : जिलाधिकारी ने मधवलिया गोसदन का किया निरीक्षण, दी ये बड़ी हिदायतें

तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान जारी

वन विभाग ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभागीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  10 May 2026, 2:29 PM IST