इश्क और बेवफाई का हाई वोल्टेज ड्रामा: बुरखा पहन टावर पर चढ़ी युवती, प्रेमी को दी ये चेतावनी

निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा काटी गांव में प्रेम प्रसंग से आहत एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती ने पत्र फेंककर प्रेमी को वापस आने की चेतावनी दी, वरना जहर खाकर जान देने की बात कही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को समझाने का प्रयास किया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 27 February 2026, 11:05 AM IST

Maharajganj: महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा कटी गांव में शुक्रवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना हुई। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा कि बुर्का पहनी एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ग्रामीण और आसपास के ग्रामीण तुरंत इकट्ठा हो गए और कुछ ही सेकंड में सैकड़ों लोगों की भीड़ टावर के पास जमा हो गई।

युवती ने ऊपर से फेंकी चिट्ठी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ बढ़ने पर युवती ने टावर के ऊपर से एक चिट्ठी फेंकी। चिट्ठी में उसने अपने प्रेमी के बारे में लिखा था कि वह पिछले 12 सालों से उससे प्यार करती थी। लेकिन उसके अचानक छोड़ देने से वह मानसिक रूप से टूट गई है। उसने साफ चेतावनी दी कि अगर प्रेमी तुरंत वापस नहीं आया तो वह उससे कसम खाकर जहर खा लेगी।

महराजगंज में गूंजा ‘हारे का सहारा’ का जयघोष: भक्ति और उल्लास के बीच निकली बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा

चिट्ठी में प्रेमी का मोबाइल नंबर और उसके पिता का नाम भी लिखा था। इससे ग्रामीणों में चर्चा फैल गई और पूरे दिन गांव में अफरा-तफरी मची रही। घटना के वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस को तुरंत मौके पर भेजा गया। गांववालों की मदद से पुलिस ने लड़की को शांत करने की कोशिश की। काफी समझाने-बुझाने और बातचीत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।

Kaushambi: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदान किए आयुष्मान कार्ड और कृषि यंत्र, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश…

यह घटना न सिर्फ गांव में बल्कि जिले में भी हाई-वोल्टेज ड्रामा बन गई, जो चर्चा का विषय बन गई। फिलहाल, लड़की की मेंटल काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इसमें शामिल युवक से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 27 February 2026, 11:05 AM IST