उत्तर प्रदेश के स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, जानिये पूरा अपडेट

जनपद बलरामपुर के अभिभावकों और बच्चों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। अब दोपहर 2 बजे की चिलचिलाती धूप और लू का डर खत्म! सरकार के इस सकारात्मक फैसले का हर तरफ स्वागत हो रहा है।

Balrampur: उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसती आग और तेजी से बढ़ते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर देखने को मिल रहा था। भीषण गर्मी और जानलेवा लू हीटवेव के बढ़ते प्रकोप को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों के हित में एक बड़ा और संवेदनशील निर्णय लिया है।

जानिये क्या हुआ बदलाव

सरकार के ताजा आदेश के अनुसार, अब प्रदेश के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में महत्वपूर्ण परिवर्तन कर दिया गया है। पहले जहाँ ये विद्यालय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होते थे, वहीं अब इनका नया समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
सरकार के इस सकारात्मक फैसले का सबसे व्यापक असर जनपद बलरामपुर में देखने को मिल रहा है, जहाँ पिछले कुछ दिनों से पारा रिकॉर्ड स्तर को छू रहा था। दोपहर 2 बजे की चिलचिलाती धूप में बच्चों का स्कूल से घर लौटना अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ था, जिसे देखते हुए स्थानीय स्तर पर भी समय बदलने की मांग उठ रही थी।
अब 12:30 बजे छुट्टी हो जाने से नौनिहालों को भीषण लू की चपेट में आने से बचाया जा सकेगा। बलरामपुर के अभिभावकों और शिक्षकों ने सरकार के इस कदम का तहे दिल से स्वागत करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक अनिवार्य कदम बताया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह नियम कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा, ताकि बच्चों को इस तपती गर्मी में राहत मिल सके।

Location :  Balrampur

Published :  21 April 2026, 11:39 AM IST

Advertisement