शराब छोड़कर सुधरते युवक से दोस्त से हुए खफा, अंधविश्वास के नाम पर उठाया चौंकाने वाला कदम

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक युवक के शराब छोड़ने के बाद उसके दोस्तों ने अंधविश्वास का सहारा लेकर अजीब हरकतें शुरू कर दीं। परिवार जहां उसके सुधार से खुश था, वहीं दोस्तों का यह व्यवहार इलाके में चर्चा और चिंता का कारण बन गया है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 26 April 2026, 12:51 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक के शराब छोड़ने पर उसके ही दोस्तों ने अंधविश्वास का सहारा ले लिया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नशे की लत से मिली राहत

पीड़ित युवक लंबे समय से शराब की लत से जूझ रहा था। इस कारण उसके परिवार में तनाव का माहौल था। लेकिन पत्नी और परिजनों की कोशिशों से उसका इलाज कराया गया, जिसके बाद उसने धीरे-धीरे शराब पूरी तरह छोड़ दी।

परिवार में खुशी का माहौल

शराब छोड़ने के बाद युवक के घर में शांति और खुशी लौट आई थी। परिवार ने राहत की सांस ली और उसके सुधार को लेकर संतोष जताया। उसका जीवन सामान्य होने की ओर बढ़ रहा था।

दोस्तों को नहीं भाया बदलाव

हालांकि युवक का यह सुधार उसके कुछ पुराने दोस्तों को पसंद नहीं आया। जो लोग पहले उसके साथ शराब पीते थे, वे अब उसके बदलते व्यवहार से असहज हो गए। धीरे-धीरे उन्होंने इस बदलाव को संदिग्ध मानना शुरू कर दिया।

महराजगंज में रहस्यमयी मौत! नदी किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत, पढे़ं पूरी खबर

अंधविश्वास की ओर बढ़ा मामला

दोस्तों में से किसी ने यह आशंका जताई कि युवक पर किसी “बाहरी असर” का प्रभाव हो सकता है। इसी सोच के तहत उसे सोखा-ओझा के पास ले जाने का निर्णय लिया गया। यह कदम पूरी तरह अंधविश्वास पर आधारित था।

जबरन ले जाया गया सोखा-ओझा के पास

जानकारी के अनुसार, कुछ दोस्त उसे बहला-फुसलाकर या दबाव बनाकर एक स्थानीय सोखा के पास ले गए, जहां उसकी “जांच” कराई गई। यह घटना न सिर्फ हैरान करने वाली है, बल्कि समाज में फैले अंधविश्वास की गहरी जड़ें भी दिखाती है।

महराजगंज स्पोर्ट्स स्टेडियम में हंगामा, खिलाड़ियों ने क्रीड़ा अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; पढे़ं पूरी खबर

परिवार ने जताई चिंता

इस घटना के बाद युवक का परिवार बेहद चिंतित हो गया है। परिजनों ने उसे दोबारा गलत संगत और अंधविश्वास से दूर रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है और उस पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Location :  Maharajganj

Published :  26 April 2026, 12:50 PM IST