Delhi Dwarka Firing: नशे में धुत दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मी ने दो मजदूरों पर चलाई गोली एक की मौत

दिल्ली में दिल्ली पुलिस के एक जवान द्वारा दो मजदूरों पर गोलीबारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फायरिंग में एक मजदूर की जान चली गई है, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

Updated : 26 April 2026, 4:11 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली के द्वारका इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक जवान द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो मजदूर गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें से इलाज के दौरान एक की मौत हो गई और दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Location :  New Delhi

Published :  26 April 2026, 4:11 PM IST

Advertisement