तेज रफ्तार का कहर: सिंदुरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, पढ़ें पूरी खबर

सिंदुरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सिंदुरिया-झनझनपुर मार्ग पर बाल्मीकि चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 December 2025, 3:33 PM IST

Maharajganj: सिंदुरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। सिंदुरिया-झनझनपुर मार्ग पर कसमरिया स्थित बाल्मीकि चौराहे के पास रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तत्काल सहायता के लिए जुट गए।

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान मुजहना बुजुर्ग निवासी दिलीप मिश्र पुत्र ध्रुवनारायण मिश्र के रूप में हुई है। बताया गया कि दिलीप मिश्र मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के सिसवनिया गांव में अपने साढ़ू के यहां आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह कसमरिया बाल्मीकि नगर चौराहे के पास पहुंचे, तभी सिंदुरिया की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

नैनीताल जिले में घना कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कम, ठिठुरन भरी ठंड से बढ़ी मुश्किलें

युवक गंभीर रूप से घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलीप मिश्र सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा पहाड़

दिलीप मिश्र तीन भाइयों में मंझले थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिवार में आठ वर्षीय पुत्र और छह वर्षीय पुत्री हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सोनभद्र चोरी कांड: चोरों ने उड़ा दी लाखों की संपत्ति, पुलिस जांच में रही नाकाम, पीड़ित ने SP से की तुरंत कार्रवाई की मांग

इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने चौराहे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 17 December 2025, 3:33 PM IST