
maharajganj: महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आयी है। IAS गौरव सिंह सोगरवाल DM महराजगंज को DM सिद्धार्थनगर बनाया गया है। तबादले की वजह ये है की सोगरवाल 2022 के विधानसभा चुनाव में महराजगंज में CDO थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सिद्धार्थनगर के डीएम शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज का नया ज़िलाधिकारी बनाया गया है। उनकी नई तैनाती के साथ ही महराजगंज के पुराने डीएम गौरव सिंह सोगरवाल का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
महराजगंज के नये डीएम बने शिवशरणप्पा जीएन
IAS गौरव सिंह सोगरवाल अब सिद्धार्थनगर जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे। महराजगंज में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहे सोगरवाल के तबादले की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
उस समय महराजगंज में CDO की जिम्मेदारी संभाल रहे गौरव सिंह सोगरवाल बाद में जिले के जिलाधिकारी बने थे। अब उन्हें महराजगंज से हटाकर पड़ोसी जिले सिद्धार्थनगर की कमान सौंपी गई है।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Maharajganj
Published : 13 November 2026, 11:41 PM IST