कप्तान की ‘शक्ति’ और टीम का दम: सीएम डैशबोर्ड पर चमकी महराजगंज पुलिस, मिला A+ रैंकिंग का इनाम

उत्तर प्रदेश के महराजगंज मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून 2026 रैंकिंग में महराजगंज पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में जिले की पुलिस ने 79.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए गोरखपुर रेंज में पहला स्थान और पूरे उत्तर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 July 2026, 7:13 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून 2026 रैंकिंग में महराजगंज पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में जिले की पुलिस ने 79.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए गोरखपुर रेंज में पहला स्थान और पूरे उत्तर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था और जनसेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मानकों पर जिले को A+ रैंकिंग भी मिली है।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर हुआ प्रदर्शन का मूल्यांकन

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता, समयबद्धता और जनसेवा के स्तर का मूल्यांकन किया जाता है। इस रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन किसी भी विभाग की कार्यकुशलता और जिम्मेदारी का बड़ा संकेत माना जाता है। ऐसे में महराजगंज पुलिस की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें: Maharajganj: दिमाग की बत्ती और ज्ञान की जंग, मदर मरियम ग्लोबल स्कूल के इन दो धुरंधरों ने जीती GK क्विज़ ट्रॉफी

इन क्षेत्रों में किया शानदार प्रदर्शन

महराजगंज पुलिस ने कई महत्वपूर्ण मानकों पर बेहतर कार्य करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इनमें जनसुनवाई और शिकायतों का समय पर निस्तारण प्रमुख रूप से शामिल है।इसके अलावा आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान, पुलिस रिस्पांस व्हीकल (PRV) की त्वरित प्रतिक्रिया और अग्निशमन विभाग से जुड़े मामलों के समयबद्ध निस्तारण में भी जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा।

अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान

पुलिस ने अनुसूचित जाति और जनजाति से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और गोवध निवारण कानून के तहत भी सक्रियता से कार्रवाई की। इसके साथ ही वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिसका सकारात्मक असर रैंकिंग में देखने को मिला।

महिला सुरक्षा और बच्चों से जुड़े मामलों में सक्रिय रही पुलिस

महिला सुरक्षा और बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में भी महराजगंज पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय रहा। पुलिस ने पाक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामलों के निस्तारण और संवेदनशील मामलों की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया। इसके अलावा चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने और घरेलू सहायकों तथा कर्मचारियों के सत्यापन की प्रक्रिया को भी तेज और पारदर्शी बनाया गया।

मजबूत मॉनिटरिंग का मिला परिणाम

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बेहतर निगरानी व्यवस्था, नियमित समीक्षा बैठकों और जवाबदेही तय करने के कारण जिले को यह सफलता मिली है। पुलिस विभाग की ओर से प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की गई, जिससे लंबित मामलों को तेजी से निपटाने में मदद मिली।

ये भी पढ़ें:Maharajganj: करोड़ों का बजट, फिर भी तबाही की ‘गारंटी’! महाव तटबंध पर 10 साल में खर्च हुए 50 करोड़, फिर भी डूबे हैं गांव

SP ने टीम को दी बधाई

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महराजगंज पुलिस भविष्य में भी कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में मिली यह रैंकिंग न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे महराजगंज जिले के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। इससे जिले की कार्यशैली और प्रशासनिक व्यवस्था की बेहतर तस्वीर सामने आई है।

Location :  Maharajganj

Published :  10 July 2026, 7:13 PM IST