हिंदी
स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता (फोटो: डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज के कोल्हुई मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, खरहरवा में शुक्रवार को 'जी.के. क्विज़ प्रतियोगिता–2026' के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा VII से XII तक की छह टीमों ने भाग लेकर सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चार चरणों में संपन्न हुई इस रोमांचक प्रतियोगिता में कक्षा VIII के अभय वर्मा और आर्यन सिंह की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं कक्षा XII के शिवांश राय और दीपांशी पाण्डेय की टीम उपविजेता रही।
ये भी पढ़ें: Maharajganj: पुलिसकर्मियों पर किशोर को पीटने का आरोप, परिजनों ने क्षेत्राधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
विद्यालय के प्रबंध निदेशक इं. समीर अधमी ने कहा कि क्विज़ प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में जिज्ञासा, ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।विद्यालय की निदेशिका डॉ. मीना अधमी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सीखने की ललक, आत्मविश्वास, विश्लेषणात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देते हैं।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या हर्षलता शर्मा, उप प्रधानाचार्य अमित अग्रवाल, समन्वयक राणा प्रताप यादव, अभिषेक चौधरी, क्विज़ मास्टर अमित विश्वकर्मा, प्रभाकर सिंह, कन्हैया, अहमद, अकरम, अब्दुर्रहमान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Location : Maharajganj
Published : 10 July 2026, 6:39 PM IST