महराजगंज में दर्दनाक हादसा: दबिश से लौट रही पुलिस टीम की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दारोगा शहीद; कई गंभीर घायल

महराजगंज में जालसाजी मामले से लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में एक दारोगा की मौत हो गई जबकि कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जांच में चालक को झपकी आने की बात सामने आई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 February 2026, 10:12 AM IST

Maharajganj: जिले में मंगलवार को तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को गहरे शोक में डुबो दिया। जालसाजी के एक मामले में दबिश देकर लौट रही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम की स्कॉर्पियो वाहन श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके में अनियंत्रित होकर भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे हुई इस घटना में वाहन पहले डिवाइडर पर चढ़ा और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।

बुरी तरह चकनाचूर हुई स्कॉर्पियो

हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वाहन में रामगढ़ताल थाना की पुलिस टीम सवार थी, जिसमें एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दारोगा संतोष कुमार, महिला दारोगा गीता, चालक समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।

Viral Video: दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला, रील बनाने की सनक ने ली युवक की जान; मां ने वीडियो बना कर मांगी मदद

अस्पताल में तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल दारोगा संतोष कुमार को तत्काल इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गईं।

वहीं एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दारोगा गीता की हालत भी गंभीर बनी हुई है और दोनों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। चालक को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन: तारिक रहमान आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, यहां होगा ऐतिहासिक समारोह

किस कारण हुआ हादसा?

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि पूरी रात दबिश और कार्रवाई के बाद टीम थकान के बावजूद लौट रही थी। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने मृत दारोगा के परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 17 February 2026, 10:12 AM IST