Maharajganj News (5)

सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पटखौली के बंद प्राथमिक विद्यालय को दोबारा खुलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय को केवल संचालित कराने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उसे आधुनिक सुविधाओं से लैस कर हाईटेक स्कूल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि PDA समाज के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करें, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ें तथा अपने सपनों को पूरा करें, यही समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने बच्चों और ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। नेताओं ने कहा कि किसी गांव में विद्यालय का बंद होना केवल शिक्षा विभाग का मामला नहीं है, बल्कि इससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य प्रभावित होता है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 September 2026, 3:30 PM IST
google-preferred

Published :  5 September 2026, 3:28 PM IST

Advertisement