हिंदी
महराजगंज के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के पटखौली गांव में शिक्षक दिवस के दिन बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय को लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर बच्चों और ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान बंद विद्यालय को दोबारा संचालित कराने की मांग जोर-शोर से उठाई गई।
Published : 5 September 2026, 3:28 PM IST