सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों में उबाल! खाद्य इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप, SDM के दरबार में पहुंचा गुस्सा

निचलौल में खाद्य विभाग की लगातार सैंपलिंग और कार्रवाई से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। किराना व्यवसायिक संघ के नेतृत्व में व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर SDM को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने खाद्य निरीक्षक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कथित अवैध वसूली और उत्पीड़न के आरोप लगाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 August 2026, 5:27 PM IST

Maharajganj: खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग और विभागीय कार्रवाई को लेकर निचलौल के व्यापारियों का गुस्सा बुधवार को खुलकर सामने आ गया। लगातार सैंपलिंग से परेशान व्यापारियों ने तहसील परिसर में एकजुट होकर खाद्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। किराना व्यवसायिक संघ, निचलौल-महराजगंज के नेतृत्व में व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर खाद्य निरीक्षक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

दुकानदारों को लगातार किया जा रहा परेशान

व्यापारियों का आरोप है कि खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपलिंग के नाम पर दुकानदारों को लगातार परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि नियमों के तहत खाद्य पदार्थों की जांच और नमूने लिए जाने पर उन्हें आपत्ति नहीं है, लेकिन कार्रवाई की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिससे व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

सैंपलिंग के साथ अवैध वसूली के भी आरोप

व्यापारियों ने ज्ञापन में कथित अवैध वसूली का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि खाद्य विभाग की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों के बीच लगातार असंतोष बढ़ रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें - Maharajganj: ‘मां के कलेजे से लिपटा था 9 महीने का मासूम…’ फरेंदा में अचानक ढही छत, आंसुओं में बदला ममता का आंचल

हालांकि, व्यापारियों की ओर से लगाए गए अवैध वसूली के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मामले की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

तहसील परिसर में जमकर जताई नाराजगी

बुधवार को बड़ी संख्या में व्यापारी तहसील परिसर पहुंचे। व्यापारियों ने एकजुट होकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान “व्यापारी एकता जिंदाबाद” के नारे भी लगाए गए। व्यापारियों का कहना था कि खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन नियमों की आड़ में किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - Maharajganj Accident: चार युवकों की मौत के बाद फूटा परिजनों का गुस्सा, NH-730S पर लगाया जाम; मांग पर अड़े परिजन…

व्यापारियों ने SDM को सौंपे ज्ञापन में खाद्य निरीक्षक की कार्रवाई की जांच कराने, सैंपलिंग की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और व्यापारियों के कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की।

Location :  Maharajganj

Published :  19 August 2026, 5:27 PM IST