हिंदी
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज ब्लॉक में पंचायत सचिवों ने बायोमेट्रिक/ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय के सामने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। सभी सचिवों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और विभागीय कार्यों से विरत रहते हुए जमकर नारेबाजी की।
पंचायत सचिवों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन
महराजगंज: प्रदेश स्तरीय आह्वान पर महराजगंज जनपद के बृजमनगंज ब्लॉक में पंचायत सचिवों ने बायोमेट्रिक/ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय के सामने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। सभी सचिवों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और विभागीय कार्यों से विरत रहते हुए जमकर नारेबाजी की।
नई हाजिरी प्रणाली वापस लेने की मांग
जानकारी के मुताबिक, नई हाजिरी प्रणाली वापस लेने की मांग को लेकर सचिव सुबह से ही महराजगंज जनपद के बृजमनगंज ब्लॉक परिसर में इकट्ठा हुए। वहीं प्रदर्शन के चलते पंचायती कार्य बाधित रहे, जिससे आम जनता अपने जरूरी कार्यों को लेकर परेशान दिखी। ऐसे में सचिवों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली ग्रामीण क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति और नेटवर्क समस्याओं को देखते हुए अव्यवहारिक है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन इस नए नियम को वापस नहीं लेता, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कई पंचायत सचिव उपस्थित
दरअसल, जनपद के बृजमनगंज ब्लॉक में पंचायत सचिवों ने बायोमेट्रिक/ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय के सामने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। धरने में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पांडेय, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सोनी, महामंत्री सर्वेश सोनकर, संरक्षक सर्वजीत गुप्ता, मिलिंद चौधरी, सचिव परविंद पाल, अनूप शुक्ला, अरुण कुमार ठाकुर, अशोक यादव, अंकुल कुमार, हेमंत कुमार और देवव्रत सिंह सहित कई पंचायत सचिव उपस्थित रहे।