
कोल्हुई कस्बे में सड़क हादसा
Maharajganj: कोल्हुई कस्बे में रविवार को पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़े अफरोज
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार को पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकें आमने-सामने से आ रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि थाना क्षेत्र के सोनपीपरी निवासी अफरोज बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को संभाला और तत्काल उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद कस्बे में भी कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
महराजगंज में समाधान दिवस के दौरान DM ने दिखाई सख्ती, अधिकारियों को दी ये हिदायत
परिजन बेहतर इलाज के लिए सिद्धार्थनगर ले गए
अफरोज के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने समय गंवाए बिना उसे बेहतर उपचार के लिए सिद्धार्थनगर ले जाने का फैसला किया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सिद्धार्थनगर रवाना हो गए।
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 DSP के तबादले; महराजगंज, गोरखपुर, लखनऊ समेत कई जिलों बदले गए अफसर
तहरीर मिलने पर पुलिस करेगी कार्रवाई
इस संबंध में एसआई राजीव सिंह ने बताया कि हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी तहरीर मिलने का इंतजार है। शिकायत प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 22 November 2026, 6:58 PM IST