Maharajganj: कच्ची शराब के अड्डे पर पुलिस की रेड, मौके से जो मिला उसने सबको चौंका दिया

फरेंदा पुलिस ने बुधवार को कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक्त करीब 18 से 20 कुंतल लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया। कार्रवाई के दौरान एक पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 August 2026, 12:36 AM IST

Maharajganj: अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक्त करीब 18 से 20 कुंतल लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया। कार्रवाई के दौरान एक पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम निरनाम पश्चिमी टोला नगेशरपुर में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार किए जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कई लीटर शराब बरामद

तलाशी के दौरान 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 18 से 20 कुंतल लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया ताकि उसका दोबारा उपयोग न हो सके और शराब बनाने वाला उपकरण भी भारी संख्या में बरामद किया गया।

वायरल होने का नशा डूबा न दे! महराजगंज में जल जीवन मिशन के ओवरहेड टैंकों पर चढ़े हुड़दंगियों पर बरसेगा प्रशासन, दर्ज होगी FIR

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने सिधवार निवासी शिवशंकर यादव उर्फ सिनक (45), नगेशरपुर निवासी कुसमावती (55), प्रमिला साहनी (35) तथा गुदरीपुर निवासी मालती (48) को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक शिवशंकर यादव, कुसमावती और मालती के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गोविन्दर यादव, शैलेश सिंह,विजय शंकर यादव, कलीमुल्लाह खान,अमित कुमार मौर्य सहित महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम शामिल रही।

फरेंदा में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, लोगों की थमी सांसे, फिर हुआ ये…

मामले में पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लगातार ऐसे अभियान चलने से अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

Location :  Maharajganj

Published :  6 August 2026, 12:33 AM IST