IAS Transfer in UP: महराजगंज की सबसे बड़ी खबर; DM संतोष कुमार शर्मा का तबादला, बने फिरोजाबाद के डीएम, नए की हुई तैनाती

IAS Transfer in UP: आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल बने महराजगंज के नए डीएम। संतोष कुमार शर्मा को फिरोजाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया। जानें कौन हैं नए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और उनकी प्रोफाइल।

Updated : 3 May 2026, 11:59 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए महराजगंज के जिलाधिकारी (DM) का तबादला कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2017 बैच के तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को महराजगंज की कमान सौंपी गई है। वहीं, अब तक यहाँ तैनात रहे संतोष कुमार शर्मा को फिरोजाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

कौन हैं गौरव सिंह सोगरवाल? जानें नए डीएम का सफर

महराजगंज के नवनियुक्त जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। 27 मार्च 1989 को जन्मे सोगरवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी हैं। उनकी गिनती प्रदेश के सुलझे हुए और विकास कार्यों में सक्रिय रहने वाले अधिकारियों में होती है। इससे पहले वह प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

यूपी में 38 IAS के बंपर तबादले, देवरिया, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल, मऊ, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़ के DM बदले गए

शानदार शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक अनुभव

आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल की शैक्षणिक योग्यता काफी प्रभावी है। उन्होंने भारती विद्यापीठ पुणे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से लोक प्रबंधन (Public Management) में एमए किया। तकनीक और प्रबंधन का यह मेल उनके प्रशासनिक कार्यशैली में भी स्पष्ट रूप से नजर आता है।

Deoghar: दो महीने, दो मौतें और कई सवाल! देवघर रिमांड होम में आखिर क्यों बार-बार हो रही हैं युवतियों की मौतें? जानें क्या है मामला

संतोष कुमार शर्मा को मिली फिरोजाबाद की जिम्मेदारी

महराजगंज से विदा हो रहे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का कार्यकाल क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति देने के लिए जाना जाएगा। अब उन्हें कांच की नगरी फिरोजाबाद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नए डीएम के आने की खबर के साथ ही महराजगंज प्रशासनिक गलियारे और आम जनता में नई उम्मीदें जगी हैं।

Location :  maharajganj

Published :  3 May 2026, 11:22 PM IST