
महराजगंज में दर्दनाक घटना
Maharajganj: जिले के चौक थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा राजा में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवती की फांसी लगाने से मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़हरा राजा निवासी राजेश प्रजापति की पुत्री अनुष्का प्रजापति (करीब 18 वर्ष) अधिकतर अपने मामा के घर रहती थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर आई थी। इसके बाद शाम करीब चार बजे घर में फांसी लगाने की घटना सामने आई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौक ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी चौक से मेमो के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
महराजगंज में एसडीएम की बोलेरो नियो से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल में भर्ती
फिलहाल युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Maharajganj
Published : 4 November 2026, 6:22 AM IST