तकनीकी शिक्षा की नई राह पर बढ़े कदम, महामाया आईटी पॉलिटेक्निक में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का समापन

महामाया आईटी पॉलिटेक्निक में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित 11 दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का समापन हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ छात्रवृत्ति, डिजिटल लर्निंग, तनाव प्रबंधन, योग, व्यक्तित्व विकास और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 August 2026, 1:07 AM IST

महराजगंज: सचिव, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार महामाया आईटी पॉलिटेक्निक (एमएमआईटी), महराजगंज में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित 11 दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुक्रवार को समापन हो गया। 1 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं और रोजगारपरक गतिविधियों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम के प्रथम दिन संस्था के सेमिनार हाल में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों और नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन शैक्षणिक अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं प्रभारी डॉ. राशिद अली ने किया।

महराजगंज में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप, नेपाल भेजने से पहले पुलिस ने दबोचे 3 तस्कर; 4350 इंजेक्शन बरामद

सफलता के मूलमंत्रों की जानकारी

प्रथम दिवस देश दीपक सिंह ने विद्यार्थियों को संस्था की वेबसाइट तथा उससे जुड़ी आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया। वहीं 3 अगस्त को शैक्षणिक अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं प्रभारी डॉ. राशिद अली ने विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक रूपरेखा और परीक्षाओं में सफलता के मूलमंत्रों की जानकारी दी।

महराजगंज के तीन नायब तहसीलदारों का बढ़ा कद, बने तहसीलदार; सियाचिन में 20 साल देशसेवा करने वाले देशदीपक त्रिपाठी भी प्रमोट

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर

11 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की प्रक्रिया, पुस्तकालय की सुविधाओं, विभागवार लैब एवं शॉप का भ्रमण, तनाव प्रबंधन, योगाभ्यास, व्यक्तित्व विकास, डिजिटल लर्निंग तथा विभिन्न विभागों में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया गया।

समापन सत्र में सभी विभागों के छात्र-छात्राओं के ग्रुप फोटो और फीडबैक सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान मिली जानकारी और अनुभव साझा किए।

 

Location :  Maharajganj

Published :  15 August 2026, 1:03 AM IST