
Maharajganj: कोल्हुई कस्बे के लोटन रोड पर गुरुवार की रात 10:30 बजे पुआल लादकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्राली की चपेट में कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली पर पुआल लादकर लोटन की तरफ ले जाया जा रहा था। जैसे ही चालक ने ट्रैक्टर को लोटन रोड की तरफ मोड़ने का प्रयास किया, इसी दौरान ट्राली अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच में पलट गई। हादसे में सड़क पर पुआल बिखर गया।
कोल्हुई में सड़क के बीच पलटी ट्राली
घटना के समय सड़क पर अन्य राहगीरों और वाहनों की मौजूदगी हो सकती थी, लेकिन संयोग अच्छा रहा कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यदि उस समय कोई वाहन या राहगीर ट्राली के पास होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रैक्टर-ट्राली के अनियंत्रित होकर पलटने की घटना ने एक बार फिर सड़क पर भारी सामान लादकर चलने वाले वाहनों के संतुलन को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
Location : Maharajganj
Published : 13 November 2026, 1:12 AM IST
Topics : Kolhui News lotan road accident Maharajganj straw loaded tractor tractor trolley overturned