
प्रशासन ने शुरू कराया सड़क निर्माण कार्य (Img: Dynamite News)
Maharajganj: कोल्हुई में जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। डाइनामाइट न्यूज़ द्वारा कोल्हुई कस्बे के लोटन तिराहे पर बने खतरनाक गड्ढे और जर्जर सड़क की समस्या को 31 मई को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आ गया है। अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए कोल्हुई से लोटन तक 9.2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
31 मई को पहले डाइनामाइट न्यूज़ ने लोटन तिराहे की बदहाल सड़क की स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर में बताया गया था कि सड़क पर बने बड़े गड्ढे बारिश के बाद तालाब का रूप ले लेते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क की दुर्दशा को लेकर नाराजगी जताई थी।
लोटन तिराहा कस्बे का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती थी।दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने कई बार सड़क की मरम्मत की मांग भी उठाई थी।
लोक निर्माण विभाग (PWD) के जूनियर इंजीनियर संदीप कुमार भारती ने बताया कि कोल्हुई से लोटन तक 9.2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को खराब सड़क और गड्ढों की समस्या से राहत मिलेगी।
बड़ा हादसा: ETP Plant में जहरीली गैस और 4 लोगों की दर्दनाक मौत, सूरत से लेकर वराछा तक हड़कंप
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ओम मद्धेशिया, बृजेश चौरसिया, श्रीराम जायसवाल, नदीम अब्बासी, प्रिंस जायसवाल और भोला ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सड़क पूरी तरह दुरुस्त हो जाएगी और राहगीरों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
Location : Maharajganj
Published : 7 June 2026, 4:13 PM IST
Topics : Maharajganj News PWD Road construction UP News UP Police