
महराजगंज के नए एसडीएम ऑफिसर
Maharajganj: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर राज्य में हलचल मचा दी। बता दें कि कल रात बड़े स्तर पर उप-जिलाधिकारी (SDM) के तबादले हुए, जिसमें सरकार ने 45 युवा पीसीएस अधिकारियों को दूसरी पोस्टिंग में एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग मानी जा रही है। ऐसे में यूपी के जनपद महराजगंज में दो नए एसडीएम नियुक्त हुए हैं।
महराजगंज में दो नए एसडीएम
बता दें कि यूपी में प्रशासनिक फेरबदल के तहत महराजगंज में दो नए उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किए गए हैं। प्रेम शंकर पाण्डेय को सीतापुर से स्थानांतरित कर महराजगंज भेजा गया है, जहां उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सिद्धार्थ गुप्ता का तबादला बदायूं से महराजगंज किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा हाल ही में किए गए व्यापक प्रशासनिक बदलाव के तहत यह निर्णय लिया गया है। दोनों अधिकारियों को जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। इससे जिले के प्रशासनिक कार्यों में नई गति और ऊर्जा आने की उम्मीद की जा रही है।
यूपी में अन्य एसडीएम तबादला सूची
1. अभिजीत सिंह को कुशीनगर से ललितपुर भेजा गया।
2. आकांक्षा गुप्ता को बिजनौर से बाराबंकी भेजा गया।
3. आलोक सिंह को चित्रकूट से रामपुर भेजा गया।
4. आनंद कुमार कटारिया को संभल से गोरखपुर भेजा गया है।
5. अनेग सिंह को कासगंज से मिर्जापुर भेजा गया है।
6. अंजनी कुमार मिश्रा को गाजीपुर से मुरादाबाद भेजा गया।
7. अंजनी यादव को बहराइच से बांदा भेजा गया।
8. अंकित तिवारी को लखीमपुर खीरी से हरदोई में भेजा गया ।
9. आतीश कुमार सिंह को संतकभीर नगर से कासगंज भेजा गया।
10. चन्दन सिंह यादव को चंदौली से प्रयागराज भेजा गया।
11. दीपक सिंह को गोरखपुर से मऊ भेजा गया।
12. दीपराज सिंह को बरेली से देवारिया भेजा गया।
13. देवेन्द्र कुमार को रामपुर से वाराणसी भेजा गया।
14. धीरेन्द्र कुमार को देवारिया से माहोबा भेजा गया।
15. हर्षिता देवड़ा को चित्रकूट से कासगंज भेजा गया।
16. हेमंत को मिर्जापुर से रायबरेली भेजा गया।
17. हिमांशु कुमार को पीलीभीत से बस्ती भेजा गया।
18. केके विश्वकर्मा को बलिया से मुजफ्फरनगर भेजा गया।
19. माधव उपाध्याय का हरदोई से मुरादाबाद ट्रांसफर हुआ है।
20. मनोज कुमार भारती को सिद्धार्थनगर से झांसी भेजा गया।
21. मयंक कुंडू को बिजनौर से हरदोई भेजा गया।
22. नम्रता सिंह का बदायूं से देवरिया ट्रांसफर हुआ।
23. नासिर को ललितपुर से कासगंज भेजा गया।
24. निधि का बरेली से गाजीपुर तबादला किया गया।
25. निधि शुक्ला का जौनपुर से बरेली तबादला किया गया।
26. नितेश राज को फर्रुखाबाद से अमेठी भेजा गया।
27. पवन कुमार यादव का अलीगढ़ से चंदौली ट्रांसफर हुआ।
28. पवन पटेल को जालौन से लखनऊ भेजा गया।
29. पीयूष रावत का श्रावस्ती से एटा तबादला किया गया।
30. पूजा गुप्ता का बाराबंकी से चित्रकूट ट्रांसफर हुआ।
31. प्रिंस कुमार का कुशीनगर से बिजनौर तबादला किया गया।
32. पुर्णेंन्दु मिश्र का गोंडा से प्रतापगढ़ तबादला किया गया।
33. रवीकान्त चौबे का अंबेडकर नगर से संतकबीरनगर ट्रांसफर किया गया।
34. सौरभ कुमार गुप्ता का प्रयागराज से अलीगढ़ तबादला हुआ।
35. शिव प्रताप को महोबा से जौनपुर भेजा गया।
36. शिवाजी यादव को महराजगंज से शामली भेजा गया।
37. शुशान्त सांवरे का बलरामपुर से कासगंज ट्रांसफर किया गया।
38. श्वेता सिंह को फतेहपुर से एटा भेजा गया।
39. सुनिष्ठा सिंह को बस्ती से मैनपुरी भेजा गया।
40. विकास कुमार यादव को भदोही से हमीरपुर ट्रांसफर किया गया।
41. विमल कुमार एटा से प्रतापगढ़ भेजा गया।
42. विनीत कुमार का सोनभद्र से गोंडा तबादला किया गया।
43. विनोद कुमार को बांदा से आगरा भेजा गया।
Location : Maharajganj
Published : 10 July 2025, 9:04 AM IST
Topics : Maharajganj PremShankar Pandey SDM Transfer Siddharth Gupta UP Administration uttar pradesh