फरेंदा में गांधी जयंती पर अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच गिरफ्तार

गांधी जयंती के दिन फरेंदा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ ऐसा अभियान चलाया कि एक के बाद एक पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अलग-अलग जगहों पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 October 2026, 12:37 AM IST

Maharajganj: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने गांधी जयंती के दिन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 128 ट्रेटा पैक बंटी-बबली शराब बरामद की। सभी पैक 200-200 एमएल के बताए गए हैं।

बरामदगी के बाद पुलिस ने पांच अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान फरेंदा बुजुर्ग निवासी प्रमोद के पास से 20 ट्रेटा पैक बरामद हुए। मधवापुर निवासी दीपक सिंह के कब्जे से 45 पैक मिले। वहीं बैकुण्ठपुर निवासी राजेश्वर के पास से 15, लोहिया मार्केट निवासी दिनेश मोदनवाल के पास से 18 और अटलनगर निवासी रामेश्वर चौरसिया उर्फ छोटू के पास से 30 ट्रेटा पैक बरामद किए गए।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के बाद फरेंदा थाने में मु0अ0सं0 273/2026, 274/2026, 276/2026, 277/2026 और 278/2026 दर्ज किए गए। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सड़क से युवक का अचानक गायब होना बनी पहेली! महराजगंज में बाइक-कार हादसे के बाद ले गए कार सवार; परिजनों की उड़ी नींद

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण एवं निष्कर्षण पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के दिशा-निर्देशन में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

कार्रवाई करने वाली टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजयशंकर यादव,कलीमुल्लाह खान,मनीष कुमार राम,अवधेश कुमार सिंह, सौरभ पटेल तथा हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

इलाज कराकर लौटी मां, मोबाइल का लॉक खुलते ही उड़े होश! 14 साल की मासूम से दरिंदगी; महराजगंज पुलिस का सख्त एक्शन

पुलिस के मुताबिक, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और निष्कर्षण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Location :  Maharajganj

Published :  3 October 2026, 12:33 AM IST