महाराजगंज: डीएम संतोष कुमार शर्मा अचानक पहुंचे परतावल मंडी, धान खरीद में तेजी के कड़े निर्देश; किसानों में खुशी की लहर

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने परतावल मंडी के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीद प्रक्रिया, अभिलेख, चेकलिस्ट, भंडारण व्यवस्था और तौल प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। यह कदम किसानों को बेहतर सेवा और धान खरीद में तेजी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

Maharajganj: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को परतावल मंडी स्थित विभिन्न धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर खरीद प्रक्रिया की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। वे अचानक केंद्रों पर पहुंचे और वहां उपलब्ध अभिलेखों, क्रय हेतु निर्धारित चेकलिस्ट, भंडारण व्यवस्था और किसानों से की जा रही तौल प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया।

डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने DM को कराया अवगत

डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि परतावल मंडी तृतीय केंद्र पर अब तक 43 किसानों से 167.24 मीट्रिक टन जबकि मंडी चतुर्थ केंद्र पर 45 किसानों से 131.76 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। मंडी क्षेत्र में खाद्य विभाग, विपणन शाखा, मंडी समिति और भारतीय खाद्य निगम मिलाकर कुल 07 धान क्रय केंद्र स्थापित हैं।

निरीक्षण के दौरान तृतीय केंद्र पर गंगा उपाध्याय के लगभग 80 क्विंटल और चतुर्थ केंद्र पर राजेन्द्र मिश्रा व उन्नय मिश्रा के लगभग 35-35 क्विंटल धान की तौल हो रही थी। किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि पंजीकरण और विक्रय प्रक्रिया में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और केंद्रों पर व्यवस्था संतोषजनक है।

Maharajganj: चौक नगर पंचायत के ओबरी वार्ड में दो करोड़ की धर्मशाला में घटिया निर्माण, मानकों की अनदेखी पर भड़का जनाक्रोश

केंद्र प्रभारियों ने भी खरीद की स्थिति का विवरण प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार  परतावल मंडी प्रथम पर राजकुमार पटेल के लगभग 175 क्विंटल, मंडी द्वितीय पर अलीरजा के 60 क्विंटल, मंडी समिति प्रथम पर बलराम सिंह के 25 क्विंटल तथा समिति द्वितीय पर शैलेष मिश्रा के 37 क्विंटल धान की तौल की जा रही है।

किसानों के संवाद के दौरान कुछ किसानों ने अंश निर्धारण की समस्या बताई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित विषय शासन को भेज दिया गया है और इसका समाधान शीघ्र कराया जाएगा।

किसान की समस्या का समाधान समय पर हो

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने धान खरीद प्रक्रिया को संतोषजनक बताया लेकिन इसकी गति और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से खरीद समय पर, पारदर्शी और नीति मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। किसी भी किसान की समस्या का समाधान प्राथमिकता पर हो।

Maharajganj News: पंचायत कार्यालय से SIR मीटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष की बाइक चोरी

निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 3 December 2025, 7:15 PM IST

Advertisement
Advertisement