
महराजगंज में डीएम ने बागापार में मारा छापा
Maharajganj: महराजगंज के बागापार में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण कर फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही और स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को डोर-टू-डोर अभियान चलाने और स्वास्थ्य सेवाओं में तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए।
बागापार में डीएम का औचक निरीक्षण, मची अफरा-तफरी
महराजगंज के बागापार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। पंचायत भवन से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक की हकीकत सामने आई तो कई खामियां उजागर हो गईं। डीएम ने मौके पर ही अधिकारियों की क्लास लगाई और साफ कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान फार्मर रजिस्ट्री अभियान की धीमी रफ्तार पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पाया कि ग्राम पंचायत में कुल किसानों की तुलना में रजिस्ट्री का आंकड़ा काफी पीछे है। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब सिर्फ पंचायत भवन में बैठकर काम नहीं चलेगा। अधिकारियों को गांव-गांव, टोले-मजरों में जाकर डोर-टू-डोर अभियान चलाना होगा। उन्होंने किसानों को भी जागरूक करते हुए बताया कि बिना रजिस्ट्री के उन्हें सरकारी योजनाओं, बीज, खाद और अनुदान का लाभ नहीं मिलेगा।
सोनभद्र में ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; जानिये कैसे पकड़े गए आरोपी
मौके पर ही 8 किसानों की रजिस्ट्री कर प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 1658 किसानों में से 447 की रजिस्ट्री अब भी लंबित है, जबकि कई मामलों में नाम मिसमैच, वरासत और अन्य समस्याएं सामने आईं।
स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर जताई नाराजगी
इसके बाद डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। यहां की स्थिति देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। भवन में बिजली की कमी से अंधेरा, गंदगी, अव्यवस्थित किचन और खराब रखरखाव जैसी खामियां सामने आईं। किचन में अग्निशमन यंत्र मिलने पर भी डीएम ने कड़ी आपत्ति जताई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए। ऑटो क्लेव मशीन बंद मिलने पर उसे जल्द चालू करने को कहा गया। दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी की भी जांच की गई, जिसमें एंटी रैबीज दवा जनवरी 2027 तक वैध पाई गई।
सोनभद्र में 50 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कर रहे थे सप्लाई
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश, अधिकारियों को चेतावनी
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मेले में 16 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी गई। वहीं 1 अप्रैल 2026 से अब तक 8 सुरक्षित प्रसव कराए गए हैं। डीएम ने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्था में तत्काल सुधार लाना होगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार स्थिति में सुधार नहीं मिला तो सख्त कार्रवाई होगी।
Location : Maharajganj
Published : 12 April 2026, 4:43 PM IST