Maharajganj: सुबह जंगल में दिखा ऐसा नजारा कि उड़ गए लोगों के होश

महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जंगल में पेड़ से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 June 2026, 1:16 PM IST

महराजगंज: जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा धर्मौली के टोला डुमरभर में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के पश्चिम स्थित जंगल में महिला का शव जामुन के पेड़ से लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये था मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मौली टोला डुमरभर निवासी फूलमती (35 वर्ष) पत्नी इंद्रजीत बीते कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने गांव से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में स्थित एक जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

महराजगंज: चोरी के एक माह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं, कार्रवाई के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित

गुरुवार की सुबह करीब छह बजे जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए तो उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही थाना चौक पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर विभिन्न पहलुओं से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।

महराजगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CO अनिरुद्ध कुमार का तबादला

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुरुद्ध कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं गहन जांच के निर्देश दिए। अधिकारियों ने परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई।

Location :  Maharajganj

Published :  4 June 2026, 1:16 PM IST