Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन का तबादला, जानिये कौन बने नए CDO

प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 46 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन का तबादला कर उन्हें अयोध्या विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
Post Published By: Nidhi Kushwaha
Published:
महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन का तबादला, जानिये कौन बने नए CDO

Maharajganj: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार की शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 46 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में महराजगंज जनपद के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनुराज जैन का नाम भी शामिल है। उन्हें अब नई जिम्मेदारी के रूप में अयोध्या विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कई विकास योजनाओं को दी गति

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने महराजगंज में अपने कार्यकाल के दौरान कई विकास योजनाओं को गति दी। सीएम डैशबोर्ड की प्रगति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं में उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व में जिले की कई परियोजनाओं को समय पर पूरा कराया गया। अनुराग जैन 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

मेरठ, सहारनपुर और विंध्याचल के मंडलायुक्त बदले गए, जानें इसका कारण

गुलाब चंद को मिली नई तैनाती

वहीं अब उनकी जगह गुलाब चंद को महराजगंज का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। गुलाब चंद अब तक मुरादाबाद में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर कार्यरत थे।

सरकार द्वारा किए गए इस फेरबदल के बाद जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि नए सीडीओ जिले की प्राथमिकताओं को किस दिशा में आगे बढ़ाएंगे।

यूपी की सबसे बड़ी खबर, 46 IAS अफसरों के तबादले

प्रदेश सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, अन्य जिलों में भी कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम शासन की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया माना जा रहा है।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

वहीं, प्रोन्नति प्राप्त आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह को लखनऊ में अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां बनाया गया है। पहले उन्हें लखीमपुर खीरी से महराजगंज के सीडीओ पद पर भेजा जाना था, लेकिन बाद में इस आदेश को निरस्त कर दिया गया।

इसके अलावा, 2019 बैच की आईएएस अधिकारी प्रार्थना ऐश्वर्या को अंबेडकर नगर का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) में अपर प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थीं।

साथ ही, राम सिंह वर्मा, जो पहले यूपीएसआरटीसी में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, उनको अपर प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Exit mobile version