महराजगंज: नौतनवां में विधायक की पहल से सेमरहवा में पुल की मंजूरी, ग्रामीण उत्साहित

नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर वर्षो से लंबित पुल मांग का शासन द्वारा स्वीकृत मिलने पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज मौके पर पहुंचकर भूमि पूजन कर लोगों को मंच से संबोधित किया इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Updated : 10 April 2026, 7:24 PM IST

Maharajganj: जनपद के नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर वर्षो से लंबित पुल मांग का शासन द्वारा स्वीकृत मिलने पर नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज मौके पर पहुंचकर भूमि पूजन कर लोगों को मंच से संबोधित किया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

डाइनामाइट संवाददाता अनुसार नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के सेमरहवा गांव तक जाने के लिए रोहिन नदी पार कर जाना पड़ता था जिस पर दशकों से ग्रामीण पुल की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों को इस पार से उस पार आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।बरसात के दिनों में स्थिति इतनी गम्भीर हो जाती है कि जब नदी उफान पर होती है तब एक मात्र नाव के सहारे अपनी जिंदगी को संकट में डालकर बड़े, बूढ़े, बच्चे, महिलाएं नदी को पार करते है। गर्भवती महिलाओं व बीमार लोगों को और भी भयानक स्थिति का सामना करना पड़ता है जब गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाता और लोग चारपाई के सहारे मरीज को लादकर नदी पार करते है और मरीज का इलाज करवाने अस्पताल लेकर जाते है।

महराजगंज में डीआईजी का सख्त संदेश, महिला सुरक्षा बनी पहली प्राथमिकता; पढ़ें पूरी खबर

विधायक ऋषि के पहल पर

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आज ग्रामीणों ने विधायक के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही आज पुल के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी विधायक ने किया। पंडित के मत्रोचार पूजन के बाद ईट रखकर शुभारंभ किया गया।

महराजगंज में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियां तेज, DM ने दिए अहम निर्देश

नौतनवा विधायक की बड़ी बातें

नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत करते हुए बताया कि जब वो 2022 में जब जनता के आशीर्वाद से जब चुन कर आये तब से ही उनके संज्ञान में ये समस्या थी। उन्होंने सदन में भी ये मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्षेत्र की इस गंभीर समस्या से कई बार अवगत कराया।जिसके परिणाम स्वरूप उनके आशीर्वाद से शासन से सेमरहवा घाट पर पुल की स्वीकृति शासन से मिल गई। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

Location :  Mahrajganj

Published :  10 April 2026, 7:24 PM IST