विभाजन की त्रासदी को भूलना नहीं… सदर विधायक बोले- इतिहास से सीखकर राष्ट्र की एकता को और मजबूत करें

महराजगंज में भारत विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए भाजपा ने संगोष्ठी और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम में नेताओं ने 1947 के दौरान विस्थापन और हिंसा का दर्द याद किया और नई पीढ़ी को इतिहास से सीख लेने का संदेश दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 August 2026, 4:17 PM IST

Maharajganj: भारत विभाजन की विभीषिका और उस दौर में विस्थापन, हिंसा व अपनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा को याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला पंचायत सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया सहित अन्य अतिथियों ने अवलोकन किया।

पूर्व मंत्री ने किया संबोधित

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि वर्ष 1947 में हुआ विभाजन केवल भू-भाग का विभाजन नहीं था, बल्कि इसने लाखों लोगों के जीवन, परिवार और सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित किया। असंख्य लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने प्राण गंवाए। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका को याद करने का उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।

विभाजन की त्रासदी एक दर्दनाक घटना

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि विभाजन की त्रासदी मानवता के इतिहास की दर्दनाक घटनाओं में से एक है। लाखों लोगों ने विस्थापन और हिंसा का दंश झेला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी गौरवशाली विरासत और इतिहास को सम्मान देने के साथ मजबूत, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से इतिहास को समझने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत, सावरकर टिप्पणी वाला मानहानि केस सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द; जानिए कोर्ट ने क्यों रोकी कार्रवाई

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को देश कभी भुला नहीं सकता। यह दिवस उन परिवारों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपना घर, जमीन और अपनों को खोने के बाद भी जीवन को नए सिरे से आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास की वास्तविक घटनाओं से परिचित कराना आवश्यक है, ताकि राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता मजबूत हो।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि विभाजन की विभीषिका हमें यह संदेश देती है कि देश की एकता और सामाजिक सद्भाव ही सबसे बड़ी ताकत है। समाज में भाईचारा, समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को विभाजन के दौर की वास्तविकता से अवगत कराने का प्रयास किया गया।

संगोष्ठी में कौन-कौन हुआ शामिल?

संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, प्रमुख राम हरख गुप्ता, प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल, प्रमुख विवेक गुप्ता, प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, चेयरमैन संतोष जायसवाल, गिरिजेश जायसवाल, सतीश मद्धेशिया और पूर्व वायु सेना अधिकारी राम प्रकाश गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त से पहले देवरिया में अचानक सड़कों पर उतरी पुलिस, हाथों में तिरंगा और बाइकों पर सवार दिखे जवान

संगोष्ठी के उपरांत मौन जुलूस निकाला गया, जो नगर तिराहे तक पहुंचा। इस दौरान विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, शैलेश पांडेय, फरीदा ईरम, जिला महामंत्री बबलू यादव, प्रभाकर द्विवेदी, मधुर सिंह, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, विष्णुदेव चौरसिया, सरोज पांडेय, ठाकुर रौनियार, गौतम चौधरी, वंदना त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, टाइगर तिवारी, अशोक पटेल, विजय गौड़, विवेक पटेल, गोविंद जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, बलराम दुबे सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक वीरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, राम प्रकाश गुप्ता, श्रीपति दास, स्वतंत्रता सेनानी झालरा देवे के परिजनों, फुलेना देवी के परिजनों और शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता ओम प्रकाश त्रिपाठी समेत अन्य लोगों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया।

Location :  Maharajganj

Published :  14 August 2026, 4:17 PM IST