महराजगंज आदित्य हत्याकांड: नाबालिग महबूबा ने पिता के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, कारण जानकर उड़ जाएंगे होश

3 फरवरी को परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 4 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। उसी दिन गांव के पास गेहूं के खेत से मिली एक टोपी ने मामले को संदिग्ध बना दिया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 9 February 2026, 6:11 PM IST

Maharajganj: फरेंदा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी 19 वर्षीय आदित्य चौरसिया की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रेम संबंधों के विवाद में रची गई साजिश के तहत नाबालिग प्रेमिका, उसके पिता मथुरा गुप्ता और प्रदीप गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कार्यक्रम में ले जाने के बहाने रची गई साजिश

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के मुताबिक, 2 फरवरी की शाम प्रदीप गुप्ता आदित्य को एक कार्यक्रम में ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया, जिसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया।

खेत में मिली टोपी से बढ़ा शक

3 फरवरी को परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 4 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। उसी दिन गांव के पास गेहूं के खेत से मिली एक टोपी ने मामले को संदिग्ध बना दिया।

6 फरवरी को खेत से बरामद हुआ शव

परिजन शुरू से ही प्रेमिका और प्रदीप पर शक जता रहे थे। 6 फरवरी की सुबह उसी खेत से आदित्य का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर स्पष्ट था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।

डॉग स्क्वायड ने खोला राज

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ समेत चार थानों की पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ता घटनास्थल से सीधे प्रेमिका के घर और फिर उसके रिश्तेदार के घर लेजार महदेवा तक पहुंचा, जिससे जांच को अहम दिशा मिली।

परिजनों के विरोध के बाद हुआ अंतिम संस्कार

गिरफ्तारी में देरी से नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पुलिस के लिखित आश्वासन के बाद 7 फरवरी की शाम करीब 4 बजे अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 9 February 2026, 6:11 PM IST