महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से 17 फरवरी की रात दुकान के सामने से चोरी हुई अर्टिगा कार को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गोरखपुर के झगहा क्षेत्र से बरामद कर लिया। BNS 303(2) में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी।
3 फरवरी को परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 4 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। उसी दिन गांव के पास गेहूं के खेत से मिली एक टोपी ने मामले को संदिग्ध बना दिया।
महराजगंज के धर्मपुर में भैंसा नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है।
महराजगंज में गोतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान पिकअप पलटी, 8 गोवंश बरामद, 4 की मौत, अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज।
महराजगंज के नौतनवा में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने चूहे मारने वाली दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया। महिला की स्थिति खतरे से बाहर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित के अनुसार उनके साले शैलेन्द्र कुमार जमीन की तलाश में थे। इस दौरान विनोद और दिनेश ने बताया कि सिसवा अमहवा, आराजी संख्या 554 में उनका 0.96 हे॰ हिस्सा है। जिसे वे एग्रीमेंट के आधार पर बेच सकते हैं।
जनपद में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे टीकर परसौनी चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक युवक ने झोलाछाप डॉक्टर पर अचानक चापड़ से हमला कर दिया। देखते ही देखते हमला इतना भयावह हो गया कि डॉक्टर का बायां कान कटकर अलग हो गया।
भारत-नेपाल बॉर्डर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ नेपाली युवकों ने भारतीय सीमा में घुसकर न केवल उत्पात मचाया, बल्कि पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए एक पुलिस अधिकारी का कॉलर तक खींच लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महराजगंज के कोल्हुई में एक तेज़ रफ़्तार पिकअप ने ट्यूशन जा रही छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बहदुरी बाजार में हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिकअप