
आरोग्य मंदिर में बंद मिला ताला
Maharajganj: स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का एक गंभीर मामला बागापार क्षेत्र से सामने आया है, जहां प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने पर बंद दरवाज़े मिले। बरईठवा स्थित सहकारी अस्पताल में गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे एक व्यक्ति अपनी पत्नी को प्रसव कराने लेकर पहुंचा था, लेकिन अस्पताल में ताला लगा हुआ था।
पीड़िता दर्द से कराह रही थी और परिजन लगातार डॉक्टरों को आवाज़ दे रहे थे। बताया जा रहा है कि अंदर मौजूद डॉक्टरों ने महिला की आवाज़ सुनी, लेकिन इसके बावजूद दरवाज़ा नहीं खोला गया। मजबूर होकर परिजनों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
UP Crime: देवरिया में पुलिस-तस्कर आमने-सामने, फायरिंग के बाद 3 अभियुक्त दबोचे गए
स्थिति बिगड़ती देख परिजन महिला को आनन-फानन में जिला मुख्यालय ले गए, जहां उसका इलाज कराया गया। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर इलाज न मिला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रामनगर में युवक की मौत का मामला बना पहेली, कारणों पर सस्पेंस बरकरार; जानिये पूरा मामला
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल गरीबों के सहारे के लिए होते हैं, लेकिन जब जरूरत के वक्त ताले लटके मिलें तो ऐसी व्यवस्थाओं का क्या मतलब। लोगों ने जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Location : Maharajganj
Published : 6 February 2026, 5:11 PM IST